Home » News Update » डीडीसी ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के साथ की बैठक।

डीडीसी ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के साथ की बैठक।

विधानसभा निर्वाचन 2024 कार्यक्रम की दी गई जानकारी, आदर्श आचार संहिता अनुपालन का किया गया अपील।

बोकारो: समाहरणालय सभागार में बुधवार को विधानसभा निर्वाचन 2024 के स्वतंत्र, निष्पक्ष,पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर उप विकास आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद ने मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में विधानसभा निर्वाचन 2024 से संबंधित कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर निर्वाची पदाधिकारी बोकारो सह अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढ़ांडा, सामग्री कोषांग की नोडल पदाधिकारी मेनका, कार्मिक कोषांग की सहयोगी पदाधिकारी शालिनी खालखो आदि उपस्थित थे।

बैठक में उप विकास आयुक्त ने राजनीतिक पार्टियों के विभिन्न प्रतिनिधियों को बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2024 की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार 34 गोमिया, 35 बेरमो, 36 बोकारो एवं 37 चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के लिए दूसरे चरण में 20 नवंबर 2024 को मतदान होना है। चुनाव की अधिसूचना 22 अक्टूबर, नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर, नाम निर्देशन प्रपत्रों की स्क्रूटनी 30 अक्टूबर, अभ्यर्थिता वापस लेने की तिथि 01 नवंबर, मतदान की तिथि 20 नवंबर एवं मतगणना की तिथि 23 नवंबर निर्धारित की गई है।

वहीं,बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2024 का कार्यक्रम जारी होने के साथ ही पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू हो गया है। सभी प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, जुलूस, सभाएं, रैली सहित निर्वाचन आयोग की ओर से जारी गाइड लाइन के अक्षरशः अनुपालन पर विस्तृत चर्चा की।

मौके पर उपस्थित निर्वाची पदाधिकारी बोकारो सह अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढ़ांडा ने आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के अनुपालन के सम्बन्ध में सभी पार्टी प्रतिनिधियों को अवगत कराया। उन्होंने चुनावी प्रचार के दौरान *साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने, मस्जिद, चर्च, मंदिर या अन्य पूजा स्थलों का उपयोग चुनाव प्रचार के लिये मंच के रूप में नहीं करने, व्यक्तियों घरों के सामने धरना-प्रदर्शन नहीं किए जाने आदि जैसे विषयों पर चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन की विस्तृत जानकारी दी। पार्टी प्रतिनिधियों को इससे संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध कराया गया। उन्होंने सभी से अपील किया कि वह चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन को अध्ययन स्वयं कर लें तथा उसका अनुपालन सुनिश्चित करें।

बैठक में विभिन्न पार्टी प्रतिनिधियों द्वारा आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के सम्बन्ध में कई सवाल – जवाब* भी किए गए। जिसका पदाधिकारियों ने निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार क्रमवार जवाब दिया गया। साथ ही, अगर अभी भी किसी का मतदाता सूची में नाम नहीं है, तो उन्हें फार्म छह भरने* को लेकर प्रेरित करने को कहा।

बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, आजसू पार्टी, नेशनल पिपुल्स पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी आदि के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal