Home » News Update » बीडीओ अखिलेश कुमार ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के साथ की बैठक।

बीडीओ अखिलेश कुमार ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के साथ की बैठक।

विष्णुगढ़: झारखंड विधानसभा के चुनाव की घोषणा होते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड एवं अंचल के पर्यवेक्षको,कर्मियों, राजनीतिक दलों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। जिसका संचालन अंचलाधिकारी नित्यानंद दास ने किया। बैठक में निर्वाचन कार्य से संबंधित विषयों पर समीक्षा करते हुए आदर्श आचार संहिंता का सख्ती से अनुपालन करने एवं मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था कराने, मतदाताओं के बीच मतदान हेतू प्रचार प्रसार करने, मतदाता सूची में छूटे हुए योग्य मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ने, स्वीप गतिविधियों का संचालन सहित अन्य विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही सभी पार्टियों के लगे बैनर पोस्टर को उखाड़ने की प्रक्रिया शुरू किया गया। सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को लगे बैनर पोस्टर को 72 घंटा के भीतर हटाने का आग्रह किया। इसके अलावा चूनाव अवधि में चूनाव संबंधी सभी कार्य ससमय पर निष्पादित करने के दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार, अंचलाधिकारी नित्यानंद दास, विष्णुगढ़ थाना प्रभारी सागेन मुर्मू, अब्बास अंसारी, गुरु प्रसाद साव, सुशील कुमार महतो, मुखिया निर्मल कुमार, कपिलदेव चौधरी, रामजन्म राय, किशोर कुमार मंडल, अजय कुमार मंडल, घनश्याम पाठक, राहुल कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार महतो सहित सभी बीएलओ पर्यवेक्षक एवं प्रखंड अंचल कार्यालय के पर्यवेक्षक, कर्मी मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal