Home » Uncategorized » स्टेटिक सर्विलांस टीम सभी छोटे – बड़े वाहनों की करें जांच,वाहन जांच पंजी में आने जाने वाले सभी वाहनों का विवरण करें संधारित।

स्टेटिक सर्विलांस टीम सभी छोटे – बड़े वाहनों की करें जांच,वाहन जांच पंजी में आने जाने वाले सभी वाहनों का विवरण करें संधारित।

डीईओ सह डीसी – एसपी, डीडीसी – एसी – एसडीओ समेत अन्य अधिकारियों ने आइईएल गोमिया स्थित चेक पोस्ट का किया औचक निरीक्षण।

सभी पदाधिकारियों ने 01 घंटे तक स्वयं छोटे – बड़े वाहनों का किया जांच।

विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर प्रशासन सक्रिय, सभी चौक – चौराहों पर एसएस टीम कर रही वाहन जांच।

बोकारो: विधानसभा आम चुनाव 2024 की तिथियां घोषित होने के साथ ही जिले के विभिन्न चौक – चौराहों पर स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) द्वारा छोटे – बड़े वाहनों की जांच की जा रही है। रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त (डीसी) विजया जाधव, एसपी मनोज सवर्गिया, उप विकास आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी आदि ने विधि व्यवस्था समेत निर्वाचन को देखते हुए जिले के सीमावर्ती आइईएल थाना गोमिया समीप चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने प्रतिनियुक्त स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) के वाहन जांच पंजी की जांच की। साथ ही उन्हें चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश से अवगत कराया। कहा कि छोटे – बड़े सभी वाहनों की जांच करें। अगर कोई आपत्ति जनक सामग्री व राशि पाई जाती है, तो जब्ती की कार्रवाई करते हुए अविलंब जिला प्रशासन को उसकी सूचना दें।

स्वयं जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी), पुलिस अधीक्षक (एसपी), डीडीसी, एसी, एसडीओ बेरमो आदि पदाधिकारियों ने लगभग 01 घंटे तक छोटे – बड़े – लक्जरी वाहनों की जांच की। वाहनों के डैस बोर्ड/डिक्की आदि* की जांच की गई।

इसके अलावा विधि व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस कर्मियों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिया।

मोहम्मद सिराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal