Home » News Update » मिथिलेश ठाकुर ने भरा पर्चा, बाइक से पहुंचे SDM ऑफिस।

मिथिलेश ठाकुर ने भरा पर्चा, बाइक से पहुंचे SDM ऑफिस।

गढवा : मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिये हॉट सीट बन चुकी गढ़वा से नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। आज यानी सोमवार को दिन के करीब दो बजकर 20 मिनट पर मिथिलेश ठाकुर ने रिटर्निंग ऑफिसर सह SDM के समक्ष एक सेट में दाखिल किया। मिथलेश ठाकुर बाइक पर सवार होकर नॉमिनेशन फाइल करने पहुंचे थे। हालांकि वे घर से एक खुली जीप से निकले थे। पर रास्ते में काफी भीड़ हो जाने के चलते उन्हें देर हो रही थी। तब मितिलेश ठाकुर बाइक पर सवार होकर SDM ऑपिस पहुंच गये। नॉमिनेशन के दरम्यान उनके साथ हजारों समर्थक SDM ऑफिस पहुंचे थे।

दरअसल, नॉमिनेशन का वक्त तीन बजे तक का ही था। हजारों की संख्या में समर्थक मिथलेश ठाकुर के नामांकन के लिए गढ़वा पहुंच गए थे, जिसके कारण कापी भीड़ हो गयी थी। शहर में गड़ियां रेंग-रेंग कर चल रही थीं। भीड़ इतनी बढ़ गई थी कि उन्हें खुली जीप छोड़कर बाइक पर आना पड़ा। SDM ऑफिस जाने से पहले मिथिलेश ठाकुर ने प्रसिद्ध माता गढ़देवी मंदिर में माता टेका। इसके बाद वे शहर के कर्बला मैदान से हजारों समर्थकों के साथ पूरे शहर में रोड शो करते हुए नॉमिनेशन फाइल करने पहुंचे।

“माँ गढ़देवी के आशीर्वाद और आदरणीय दिसोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी व माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के मार्गदर्शन में, आज मैंने बड़ी ही कृतज्ञता के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार के रूप में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 80,गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
गढ़वावासियों का जो स्नेह और विश्वास मुझे मिला है, वह मेरे लिए अनमोल है। आप सभी के समर्थन ने मुझे इस जिम्मेदारी को उठाने की शक्ति दी है।यह आपका भरोसा ही है जो मुझे जनसेवा की इस यात्रा में हर चुनौती का सामना करने की हिम्मत देता है।
आपका स्नेह ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और मैं पूरी निष्ठा से इस विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूँ।
जय हिन्द ।जय झारखंड।।”

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal