तेनुघाट: तेनुघाट पंचायत में बोकारो से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक इजरायल अंसारी के पुत्र इसराफील अंसारी उर्फ बबनी ने चुनावी दौरा कर अलमीरा छाप में वोट डालने की अपील किया। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने गोमिया विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सी सी एल में सैकड़ों लोगों को हिन्दू समुदाय हो या मुस्लिम समाज के लोगों को रोजगार देने का काम किया है। एक बार यदि गोमिया विधानसभा के जनता मौका दिया तो अपने पिता की तरह यहां के बेरोजगारों को रोजगार देने और गोमिया विकास की रफ्तार में दिशा और दसा देने का काम करूंगा। मौके पर रिजवान अंसारी, हाशिम, अख्तर, शराफत अमीर, जगदीश यादव, संतोष श्रीवास्तव, इस्लाम अंसारी, मो कलीम अंसारी, सफदर अंसारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
