तेनुघाट: गोमिया विधानसभा के घरवाटांड पंचायत में बरही विधानसभा के पूर्व विधायक मनोज यादव ने चुनावी दौरा किया। डॉक्टर लंबोदर महतो के पक्ष वोट मांगा। उन्होंने कहा एन डी ए प्रत्याशी डॉक्टर लंबोदर महतो को जीत दिलाए और झारखंड भाजपा की बनाए। इस बार झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनेगा जिससे झारखंड का विकास होगा। पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा सभी यादव समाज से अनुरोध करने आए है कि पूर्व की भांति एक जुट होकर इस बार भी लंबोदर महतो के पक्ष में गिला शिकवा भूल कर वोट दे ।
इस मौके पर गोमिया विधानसभा के यादव समाज के समाज सेवी एवं समाज के नेता प्रदीप यादव, राम चंद्र यादव, गोपाल यादव, उमेश यादव, पप्पू यादव, मंटू यादव, राज कुमार यादव, जितेंद्र यादव, महेश्वर यादव, घनश्याम यादव, दुलार यादव, पंकज यादव, रवि कुमार यादव, रवि यादव, संतोष यादव सहित यादव समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
