Home » News Update » राष्ट्रीय सेवा योजना ने मनाया संविधान दिवस, के बी कॉलेज बेरमो

राष्ट्रीय सेवा योजना ने मनाया संविधान दिवस, के बी कॉलेज बेरमो 

कथारा: आज मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना ने संविधान दिवस प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में मनाया गया।

संविधान दिवस की शुरुआत कॉलेज प्रांगण में डा बी आर आंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि देकर शुरू किया गया। प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने संविधान का शपथ छात्र छात्राओं, शिक्षकों व कर्मियों को दिलवाया।

संविधान के 75 वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कॉलेज प्रांगण से संविधान पदयात्रा स्वयं सेवकों समेत छात्र छात्राएं के साथ निकाली गई।

प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने बताया युवाओं में संविधान के प्रति जागरूकता लाने के साथ साथ संविधान को लेकर युवाओं के मन में स्वाभिमान की भावना विकसित करना भी आज संविधान दिवस मनाने के एक उद्देश्यों मे से एक है।

प्रो गोपाल प्रजापति ने कहा यह पहल सिर्फ एक स्मरणोत्सव नहीं बल्कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में प्रत्येक नागरिक की कारवाई का एक पुरजोर अभियान है।

डा अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा संविधान पदयात्रा में भाग लेना प्रगति, समावेशिता व सतत विकास के सिद्धांतों पर आधारित राष्ट्र निर्माण के सामूहिक प्रयास में एकजुट होने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

कार्यक्रम पदाधिकारी एन एस एस डा प्रभाकर कुमार ने कहा आइए हम सब मिलकर अपने प्यारे राष्ट्र के लिए उज्जवल, अधिक न्यायपूर्ण भविष्य की दिशा में इस परिवर्तनकारी यात्रा में शामिल हों।

एन एस एस के स्वयं सेवकों ने पोस्टर, स्लोगन, भाषण और निबंध के माध्यम से संदेश देने का कार्य किया जिनमें सुमीत कुमार सिंह, मिलन कुमार गुप्ता, प्रज्ञा कुमारी, कुमकुम कुमारी, जागृति कुमारी आदि रहे।

मौके पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति, सी एस आर पदाधिकारी चंदन कुमार,डा अरुण कुमार रॉय महतो, डा साजन भारती, डा प्रभाकर कुमार, डा नीला पूर्णीमा तिर्की, डा मधुरा केरकेट्टा, डा अलीशा वंदना लकड़ा, डा वासुदेव प्रजापति, डा व्यास कुमार, प्रो अमीत कुमार रवि, प्रो विपुल कुमार पांडे, डा अरुण रंजन, डा विश्वनाथ प्रसाद, डा सुशांत बैरा, डा शशि कुमार, प्रो पी पी कुशवाहा, प्रो संजय कुमार दास, रविंद्र कुमार दास, सदन राम, रवि यादविंधु, मो साजिद, दीपक कुमार राय, बालेश्वर यादव, संतोष राम, नंदलाल राम, हरीश नाग, शिव चन्द्र झा, दीपक कुमार राय, संजय, काजल, करिश्मा आदि कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों समेत छात्र छात्राएं, एन एस एस के स्वयं सेवकों की उपस्थिति रही।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal