Home » News Update » सीसीएल ढ़ोरी एवं जिला प्रशासन के बीच हुआ एमओयू

सीसीएल ढ़ोरी एवं जिला प्रशासन के बीच हुआ एमओयू

डैमेज रेमेडीशन प्लान – नेचुरल एंड कम्युनिटी रिसोर्स ऑग्मेंटेशन प्लान के लिए हुआ मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर

बोकारो: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त विजया जाधव की उपस्थिति में बुधवार को जिला प्रशासन बोकारो की ओर से शक्ति कुमार, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी सी.एस.आर. एवं महाप्रबंधक, ढ़ोरी क्षेत्र,सीसीएल रंजय सिन्हा के बीच क्षतिपूर्ति निवारण योजना (डैमेज रेमेडीशन प्लान) – प्राकृतिक एवं सामुदायिक संसाधन संवर्धन योजना (नेचुरल एंड कम्युनिटी रिसोर्स ऑग्मेंटेशन प्लान) के अंतर्गत उपलब्ध राशि कुल 111.00 करोड़ रुपये का मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) किया गया। इस राशि का इस्तेमाल विभिन्न सामुदायिक कल्याणकारी योजनाओं में किया जाएगा।

मौके पर सीसीएल की ओर से शैलेश प्रसाद, परियोजना पदाधिकारी, एस.डी.ओ.सी. एम. एवं नोडल पदाधिकारी (वन एवं पर्यावरण), एस.डी.ओ.सी. एम., अच्युतानंद कुमार आदि उपस्थित थे।

उपर्युक्त एमओयू सीसीएल के सलेक्टेड ढ़ोरी ओपनकास्ट परियोजना, ढ़ोरी क्षेत्र से संबंधित है।

 

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal