Home » News Update » केबी बोकारो थर्मल में केन्द्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस मनाया।

केबी बोकारो थर्मल में केन्द्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस मनाया।

विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया

नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया

केंद्रीय विद्यालय ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, डे।

बेरमो: केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल ने शनिवार को संगठन स्थापना दिवस मनाया ।

इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने माँ शारदा के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात् विद्यालय के अंग्रेज़ी शिक्षक शशि रंजन ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण कराई। इसके बाद विद्यालय के शिक्षक व केंद्रीय विद्यालय के भूतपूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया, वहीं प्राचार्य ने राकेश पाठक, बेला एनी तिर्की, शुभम कुमार व शशि रंजन को भी सम्मानित किया। वहीं इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक राकेश पाठक ने केंद्रीय विद्यालय में अध्ययन करने का अनुभव को साझा किया। तदुपरांत विद्यालय के शिक्षक शशि रंजन ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन की महत्ता पर प्रकाश डाला। वहीं संगीत शिक्षक प्रभात कुमार के निर्देशन में विद्यार्थियों ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन का कुलगीत गाया गया।

कार्यक्रम मे प्राचार्य डॉ बी आर डे ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना, उसकी उपयोगिता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की 15 दिसंबर 1963 को केन्द्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना की गई थी। इस संगठन की स्थापना केन्द्रीय कर्मचारियों के बच्चों के लिए की गई थी। केंद्रीय विद्यालय ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज हम संगठन की स्थापना दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा की केन्द्रीय विद्यालय भारत ही नहीं बल्कि, ईरान, रूस और नेपाल में भी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। विद्यालय संगठन ज्ञानार्जन के साथ-साथ नैतिक शिक्षा एवं मानवीय मूल्यों का भी संचार करते हैं। समारोह मे

धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ वी एन सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन राजश्री सिंह ने की । इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal