Home » Uncategorized » झारखंडी एकता संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद से की शिष्टाचार मुलाकात।

झारखंडी एकता संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद से की शिष्टाचार मुलाकात।

रांची: झारखंडी एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी के नेतृत्व में संघ के एक प्रतिनिधि मंडल प्रवासी मजदूरों के समस्याओं को लेकर झारखंड प्रदेश के पेयजल स्वास्थ्य एवं उत्पादन मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद से रांची में शिष्टाचार मुलाकात किए। संघ के प्रतिनिधि मंडल ने योगेंद्र प्रसाद को मंत्री बनने पर संघ की ओर से बधाई दिए और रोजगार के लिए दूसरे राज्य गए झारखंड प्रदेश के प्रवासी मजदूरों को होने वाली परेशानियों एवं समस्याओं से मंत्री महोदय जी को अवगत कराया गया। इस पर झारखंड प्रदेश के पेयजल स्वास्थ्य एवं उत्पादन मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद जी ने भरोसा दिलाया कि प्रवासी मजदूरों को सहित प्रवासी मजदूरों के हितार्थ कार्य करने वाली संस्था झारखंडी एकता संघ को झरखंड सरकार द्वारा हर संभव मदद किया जाएगा। संघ के प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी, केंद्रीय सदस्य मुस्तकीम अंसारी, सक्रिय सदस्य डॉ. मोइनुद्दीन अंसारी और अमित कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal