Home » News Update » तेनुघाट जेल बंदियों को ध्यान के तरीके की जानकारी दी गई।।

तेनुघाट जेल बंदियों को ध्यान के तरीके की जानकारी दी गई।।

तेनुघाट: जेल अधीक्षक अरुणाभ ने बताया कि उपकारा तेनुघाट में प्रथम विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर कारा निरीक्षालय (गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग) झारखंड सरकार एवं आर्ट ऑफ लिविंग झारखंड के संयुक्त तत्वाधान में बंदियों को ध्यान के तरीके के बारे में जानकारी दी गई। आगे बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक दीपक कुमार महतो के द्वारा बंदियों को ध्यान दिवस के अवसर पर ध्यान को लेकर कई तरह के योग कराए गए। आगे बताया कि यह प्रथम ध्यान दिवस है जिसमें बंदियों ने पूरी तरह से प्रशिक्षक के द्वारा बताए गए तरीकों को देखते हुए अपना ध्यान केन्द्रित किया। ध्यान कार्यक्रम के बाद बंदी काफी खुश और तंदुरुस्त नजर आ रहे थे। इस अवसर पर जेलर नीरज कुमार, विजय कुमार,  सहित बंदी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal