Home » News Update » गवर्नर रघुवर दास का इस्तीफा स्वीकार, इन राज्यों के राज्यपाल भी बदले

गवर्नर रघुवर दास का इस्तीफा स्वीकार, इन राज्यों के राज्यपाल भी बदले

New Delhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा के गवर्नर पद से रघुवर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह अब हरिबाबू को राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा राष्ट्रपति ने दो राज्यों के गवर्नर को भी बदल दिया है। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है जबकि पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का गवर्नर बनाया गया है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक मिजोरम के गवर्नर हरि बाबू को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जनरल वीके सिंह को मिजोरम का गवर्नर बनाया गया है। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ को केरल का नया राज्यपाल बनाया गया है जबकि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसी तरह पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal