Home » News Update » औरंगाबाद के हथियार से होने वाला था रांची में कांड, गिरफ्तार शख्स ने खोला राज

औरंगाबाद के हथियार से होने वाला था रांची में कांड, गिरफ्तार शख्स ने खोला राज

Ranchi : राजधानी रांची की सदर पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी कट्टा और एक गोली जब्त की गयी है। गिरफ्तार शख्स का नाम अभिषेक कुमार शर्मा बताया गया। वह रांची के बूटी मोड़ आंनद विहार गली नंबर पांच का रहने वाला है। हथियार के दम पर राहगीरों को डरा-हड़काकर छिनतई और लूटपाट करना उसकी फितरत। इस बात का खुलासा आज सदर DSP संजीव बेसरा ने किया।

DSP ने मीडिया को बताया कि अवैध हथियारों को लेकर रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि बूटी मोड़ के पास एक शख्स हथियार के साथ घूम रहा है। किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। मिली इंफॉर्मेशन पर आगे का टास्क सदर थानेदार कुलदीप कुमार की देखरेख में गठित टीम को सौंपा गया। गठित टीम बताये गये ठिकाने पर पहुंची और घेराबंदी कर अभीषेक कुमार शर्मा को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसकी कमर में खोंसा हुआ लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया। वहीं, पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह हथियार बिहार के औरंगाबाद से लाता है। हथियार भिड़ाकर लोगों से छिनतई करता है। गिरफ्तार अभिषेक शर्मा के खिलाफ रांची के सदर और खेलगांव थाना में दो मामले दर्ज हैं।

उसे दबोचने में सदर थानेदार कुलदीप कुमार, सब इंस्पेक्टर निर्भय, जमील अंसारी, विकास प्रसाद, एएसआई सत्येंद्र कुमार सिंह, हवलदार नवीन उरांव, सिपाही सुनील बाखला, भोला भगत, संतोष कुमार और संतोष कुमार यादव की सराहयनीय भूमिका रही।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal