Home » News Update » मंईयां” की 2500 वाली किस्त कल ट्रांसफर नहीं करेंगे CM… जानें क्यों

मंईयां” की 2500 वाली किस्त कल ट्रांसफर नहीं करेंगे CM… जानें क्यों

Ranchi : मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के खाते में 2500 रुपये कल यानी 28 दिसंबर को CM हेमंत सोरेन ट्रांसफर नहीं कर पायेंगे। कल होने वाले मंईयां सम्मान को रद्द कर दिया गया है। जल्द ही अगली तारिख का ऐलान किया जायेगा। जिला प्रशासन की ओर से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के चलते कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

 

यहां याद दिला दें कि 26 दिसंबर की रात पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन हो गया था। दिल्ली के एम्स में उन्होंने आखिरी हिचकी ली थी। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में भारत सरकार ने सात रोज के लिये राजकीय शोक मनाने का फैसला लिया है। राजकीय शोक 26 दिसबंर से आगामी एक जनवरी तक मनाया जायेगा।

 

झारखंड में भी सात दिनों का राजकीय शोक मनाया जायेगा। इस दरम्यान झारखंड राज्य के उन सभी भवनों, जहाँ नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे एवं किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा। इसी बीच 28 दिसंबर को नामकुम के खोजाटोली होने वाले राज्यस्तरीय झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना कार्यक्रम भी स्थगित किया गया है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal