Home » News Update » SDO की पत्नी ने हॉस्पिटल में तोड़ा दम, पति पर संगीन इल्जाम

SDO की पत्नी ने हॉस्पिटल में तोड़ा दम, पति पर संगीन इल्जाम

Hazaribagh : हजारीबाग सदर SDO अशोक कुमार की पत्नी अनिता कुमारी की मौत शनिवार अहले सुबह रांची के देवकमल अस्पताल में हो गया। अस्पताल प्रबंधन ने मौत की पुष्टि की है।

SDO के ससुराल वालों ने SDO अशोक कुमार पर अनिता को जलाकर मार देने के आरोप में लोहसिंघना थाने में केस दर्ज कराया है।

पीड़िता का भाई राजू कुमार गुप्ता की लिखित शिकायत पर दर्ज एफआईआर में एसडीओ के अलावा उनके पिता दुर्योधन साव, छोटा भाई शिवनंदन कुमार और छोटे भाई की पत्नी रिंकू देवी को आरोपित बनाया गया है। एफआईआर में राजू कुमार ने कहा है कि बहन बार-बार कहती थी कि उसके पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध है। इस बात पर दोनों के बीच विवाद होता था। इस मामले में एक बार दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी हुई थी। तब SDO ने कहा था कि आगे शिकायत करने का मौका नहीं मिलेगा।इसके बाद फिर पति-पत्नी में विवाद हुआ। हमलोग आए तो SDO ने कहा था कि जहां जाना है जाओ, कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। मैं अनुमंडल पदाधिकारी हूं। तुम सबको बर्बाद कर दूंगा। ऐसी ही धमकी SDO के पिता, छोटे भाई और उसकी पत्नी ने भी दी थी।राजू कुमार के मुताबिक 26 दिसंबर को सुबह 8:45 बजे एसडीओ के भाई ने फोन कर कहा कि अनिता जल गई है। यह कहकर फोन काट दिया। फिर मैंने फोन किया तो पता चला कि हजारीबाग के एक अस्पताल से बहन को रेफर कर दिया गया है। उन्हें बोकारो के बीजीएच ले जा रहे हैं। घटना कब हुई, कैसे हुई, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। बाद में पता चला कि घटना सुबह सात बजे की है। हमलोग बोकारो पहुंचे तो देखा कि बहन बुरी तरह से झुलस चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि वह 65 फीसदी तक झुलस गई थी। जहां इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इधरSDO अशोक कुमार ने कहा कि गुरुवार को पत्नी मॉर्निंग वॉक जाने को तैयार थी। घर में रंग-रोगन का काम चल रहा है। इसलिए मैंने पत्नी को रोका तो वह नाराज हो गई और खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। उसे बचाने में मेरे हाथ भी जल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal