Home » News Update » झारखंड में इस साल कितने नक्सली धराये, कितने मारे गये, कितनों ने डाला हथियार… जानें

झारखंड में इस साल कितने नक्सली धराये, कितने मारे गये, कितनों ने डाला हथियार… जानें

Ranchi : झारखंड पुलिस के लिए साल 2024 नक्सलवाद के मुद्दे पर कामयाबी भरा रहा। पूरे साल खुद को झारखंड का सबसे बड़ा नक्सली संगठन कहने वाले भाकपा माओवादी की भी हालत ठीक नहीं रही। वह भी खत्म होने के कगार पर है। पूरे राज्य से इस साल अबतक 244 नक्सली गिरफ्तार किये गये हैं, जबकि 24 नक्सलियों ने अपने हथियार डाल सरेंडर कर चुके हैं।

पुलिस मुख्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार, राज्य में इस वर्ष 123 हथियार, 35 पुलिस के लूटे हथियार, 5234 गोलियां, 239 IED और 246.40 किलो गोला-बारुद बरामद किये गये हैं। इसी प्रकार पुलिस नक्सल अभियान के दौरान 13.39 लाख लेवी के पैसे बरामद किये गये हैं। पुलिस ने इस दौरान एक सैक सदस्य, दो जोनल कमांडर, छह सब-जानेल कमांडर और छह एरिया कमांडर गिरफ्तार किया है।

इस साल नौ नक्सली मारे गये

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, इस वर्ष नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये अभियान में नौ नक्सली मारे गए हैं। इसमें एक जोनल कमांडर, एक सब-जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर और छह सदस्य शामिल हैं। इनमें कांडे होनहांगा, सिंघराई मनोज, बुद्धराम मुंडा, जांगा, सूर्या, सपनी हांसदा, हरेंद्र गंझु, ईश्वरी गंझु और रादुंग बोदरा शामिल हैं।

 

क्या कहते हैं अधिकारी

 

झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने इस संबंध में बताया कि झारखंड में नक्सलवाद खत्म होने के कगार पर पहुंच गया है। नक्सलियों के खिलाफ अभियान में झारखंड पुलिस ने जबरदस्त कामयाबी हासिल की है। उन्होंने बताया कि अब झारखंड में मात्र 5-10 प्रतिशत ही नक्सलवाद बचा हुआ है। इसके सफाये के लिए लगातार अभियान जारी है।

 

IG अभियान सह पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने बताया कि झारखंड में चाईबासा को छोड़ पूरे झारखंड में नक्सलियों का अस्तित्व ना के बराबर है। चाईबासा में भी नक्सलियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब तक अंतिम नक्सली सरेंडर नहीं कर देता तब तक यह अभियान जारी रहेगा।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal