डुमरी: युवा कांग्रेस द्वारा रविवार को किसान भवन में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ मनमोहन सिंह को श्रध्दांजलि अर्पित की गई।इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके निधन को कांग्रेस पार्टी एवं देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया।वक्ताओं ने कहा कि आर्थिक सुधारों के प्रणेता मनमोहन सिंह भले ही हमसबों के बीच नहीं हैं लेकिन उनके विचार एवं कृतियां हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।इस दौरान सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण किया।मौके पर युवा कांग्रेस के जिला सचिव सरफराज अहमद गुड्डु प्रखंड अध्यक्ष कपिल ठाकुर,सदिक अली,सनाउल्लाह अंसारी,युसूफ अंसारी,दीपक जैन,रोहित कुमार ठाकुर, मोहम्मद अनवर आदि उपस्थित थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
