Home » News Update » जवान होते ही ‘भाभीजी’ के चक्कर में पड़े, अब जाना पड़ा जेल… जानें क्यों

जवान होते ही ‘भाभीजी’ के चक्कर में पड़े, अब जाना पड़ा जेल… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची में नशे का गंदा धंधा करने के इल्जाम में दो जवान लड़कों को धरा गया है। इनके नाम हिमांशु यादव उर्फ लालू यादव (19) और सुशांत यादव उर्फ विक्की यादव (21) बताये गये। दोनों लड़के सगे भाई हैं और सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के बाबा हॉस्पीटल गली, रातू रोज के रहने वाले हैं। इनके पास से पुलिस ने 20 पुड़िया BS यानी ब्राउन शुगर, एक देशी पिस्तौल, एक स्मार्ट फोन और 1300 रुपये कैश जब्त किया है। दोनों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार हिमांशु यादव के खिलाफ दो और सुशांत यादव के खिलाफ एक मामला सुखदेवनगर थाना में दर्ज है। इस बात का खुलासा आज रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने किया।

 

सिटी एसपी ने मीडिया को बताया कि रांची पुलिस कप्तान चंदन सिन्हा को इंफॉर्मेशन मिली कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के लाहकोठी अमरूद बगान मैदान के पास धड़ल्ले से नशे का गंदा धंधा किया जा रहा है। शहर के युवा इन नशे के सौदागरों का टारगेट होते हैं। मिली इंफॉक्मेशन के बाद आगे का टास्क तेज तर्रार माने जाने वाले पुलिस अधिकारी कोतवाली DSP प्रकाश सोय को सौंपा गया। एक टीम गठित की गयी और बताये गये ठिकाने पर तुरंत रेड मारी गयी। पुलिस पर नजर पड़ते ही दो लड़के भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर दोनों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर हिमांशु यादव उर्फ लालू यादव के पास से 11 पुड़िया ब्राउन शुगर, एक देशी पिस्तौल, मोबाइल फोन और कैश मिले। वहीं, सुशांत यादव उर्फ विक्की यादव के पास से 9 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया गया। पूछताछ में पता चला कि दोनों सगे भाई हैं। दोनों ने कबूल किया कि उक्त पुड़िया में ब्राउन शुगर है। DSP प्रकाश सोय ने जब थोड़ी कड़ाई की तो दोनों तोते की तरह बोलने लगे। गिरफ्तार भाईयों ने राज खोला कि वे लोग एक भाभीजी के पास से ब्राउन शुगर खरीदकर लाते थे। भाभीजी बिहार के सासाराम में रहती है। दोनों भाई सासाराम से BS लाकर राजधानी रांची में बेचते हैं। पुलिस अब भाभीजी की तलाश में जुट चुकी है।

 

नशे के सौदागर इन दोनों भाईयों को दबोचने में कोतवाली DSP प्रकाश सोय, सुखदेव नगर थानेदार इंस्पेक्टर मनोज कुमार, सब इंस्पेक्टर बजरंग टोप्पो, सिपाही मुन्ना लाल गुप्ता और दीपक गगराई की सराहनीय भूमिका रही।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal