Ramgarh : रामगढ़ और हजारीबाग के बॉर्डर पर उरीमारी क्षेत्र में नक्सली संगठन TPC (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) एक बार फिर एक्टिव हो रही है। संगठन की तरफ से इस क्षेत्र में काम कर रही आशीर्वाद कंपनी को चेताया गया है। रविवार को नक्सली दिवाकर के नाम से जारी किये गये पर्चे में कंपनी को पेड़ कटाव तत्काल बंद करने का फरमान जारी किया गया है।
साथ ही यह कहा गया है कि जब तक TPC संगठन के सदस्यों के साथ बातचीत नहीं हो जाती है, तब तक किसी भी तरह का काम नहीं होगा। अगर संगठन से बात किये बिना आशीर्वाद कंपनी पेड़ कटाव का काम जारी रखती है, तो नक्सली संगठन पेड़ काटने वाले को ही काट देगी। चाहे वह मजदूर हो या ठेकेदार। हालांकि इस दिवाकर के नाम से वारल हुये इस धमकी भरे पर्चे में कितना दम है, इसका फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हो पाया है।
नक्सली संगठन के जरिेये जारी किये गये इस पर्चे के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गयी है। कंपनी के पदाधिकारियों ने इस मामले की सूचना उरीमारी पुलिस को दी है। इस क्षेत्र में आशीर्वाद कंपनी काम कर रही है वहां पुलिस ने पहुंचकर जांच भी शुरू कर दी है।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
