Ranchi : झारखंड में पोस्टेड नौ IPS अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। DIG रैंक के तीन अधिकारियों को IG रैंक में प्रमोट किया गया है। SSP/SP रैंक में छह अधिकारियों को DIG रैंक में प्रमोशन मिला है। इसके साथ ही तीन IPS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं, एक को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
इन तीन अधिकारियों को मिला IG रैंक में प्रमोशन
रांची रेंज के DIG अनूप बिरथरे को IG रैंक में प्रमोट करते हुये STF का IG बनाया गया है।
हजारीबाग DIG सुनील भास्कर को IG रैंक में प्रमोशन देते हुए पलामू का IG बनाया गया है।
जैप DIG पटेल मयूर कन्हैयालाल को IG मानवाधिकार के पद पर पद स्थापित किया गया है।
इन छह अधिकारियों को DIG रैंक में मिला प्रमोशन
रांची SSP चंदन सिन्हा को DIG रैंक में प्रमोट किया गया है। हालांकि वे रांची SSP के पद पर बने रहेंगे।
देवघर SP अजीत पीटर डुंगडुंग को DIG रैंक में प्रोन्नति दी गयी। वे भी फिलहाल देवघर SP के पद पर बने रहेंगे।
स्पेशल ब्रांच के SP चंदन झा को SIB का DIG बनाया गया है।
STF के SP प्रियदर्शी आलोक को रेल DIG बनाया गया है।
CID के SP अनुरंजन किस्पोट्टाको स्पेशल ब्रांच का DIG बनाया गया है।
JAP-3 धनबाद के कमांडेंट अंबर लकड़ा को प्रमोट करते हुये दुमका का DIG बनाया गया है।
तीन अधिकारी इधर से उधर, एक को अतिरिक्त प्रभार
पलामू जोन के IG नरेंद्र सिंह का तबादला कर रेल IG के तौर पर किया गया है।
स्पेशल ब्रांच के DIG कार्तिक एस को रांची स्थित जैप की DIG बनाया गया है।
दुमका DIG संजीव कुमार का तबादला करते हुए हजारीबाग का अघउ बनाया गया है।
धनबाद के SSP एचपी जनार्दन को अपने कार्यों के अतिरिक्त जैप 3 के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
