Home » News Update » डॉ. अरविंद केसरी ने सरकारी अस्पताल पर जताया भरोसा, पत्नी इंदु कुमारी की डिलीवरी सरकारी अस्पताल में करवाई।

डॉ. अरविंद केसरी ने सरकारी अस्पताल पर जताया भरोसा, पत्नी इंदु कुमारी की डिलीवरी सरकारी अस्पताल में करवाई।

सरकारी अस्पताल की सेवाओं पर विश्वास बढ़ाने के लिए पेश की मिसाल।

चतरा:  सदर अस्पताल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अरविंद केसरी ने अपनी पत्नी इंदु कुमारी की डिलीवरी सरकारी अस्पताल में करवा कर समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है। उनके इस कदम ने सरकारी अस्पतालों की गुणवत्ता और भरोसे को लेकर आम धारणा को बदलने की दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण पेश किया है। डॉ. केसरी ने कहा, “सरकारी अस्पताल को लोग अकसर अविश्वास की नजर से देखते हैं, लेकिन यहां मिलने वाली सेवाएं सुरक्षित और उच्च स्तरीय हैं। जब मैं, जो खुद स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा हूं, अपनी पत्नी इंदु कुमारी की डिलीवरी सरकारी अस्पताल में करवा सकता हूं, तो बाकी लोग क्यों नहीं?” डॉ. केसरी ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा जताने की अपील करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल किसी भी परिस्थिति में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने में सक्षम हैं। उनका यह कदम न केवल जागरूकता बढ़ाने का है, बल्कि समाज में सरकारी अस्पतालों की भूमिका को मजबूत करने का भी प्रयास है। “सरकारी अस्पतालों पर भरोसा करें। यहां इलाज सेवा भी है और समर्पण भी।”

 

डॉ. केसरी का यह निर्णय उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो निजी अस्पतालों की ओर झुकते हैं। यह सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ाने का एक ऐतिहासिक कदम है।

मो शाहबान की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal