Home » News Update » पलामू से रांची आ रहे लोग बकोरिया में अचानक चीखने-चिल्लाने लगे… जानें क्यों

पलामू से रांची आ रहे लोग बकोरिया में अचानक चीखने-चिल्लाने लगे… जानें क्यों

Palamu : नेशनल हाईवे 39 डालटनगंज-रांची मुख्य पथ पर पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के कसियाडीह बकोरिया के पास शुक्रवार सुबह एक यात्री बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें 7 की हालत नाजुक है। सभी घायलों को तुंबागड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बस का नाम जीपीएस जो पलामू डालटनगंज से रांची की ओर जा रही थी। घटना के पीछे कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में पुलिस प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण जुटे हुए हैं। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घायलों की भी पहचान की जा रही है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal