Home » News Update » ग्रामीण विकास मंत्री का निर्देशः अबुआ आवास योजना में किस्तों में राशि देने में सात दिनों की देरी पर पूछा जायेगा शो-कॉज, अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण का निर्देश

ग्रामीण विकास मंत्री का निर्देशः अबुआ आवास योजना में किस्तों में राशि देने में सात दिनों की देरी पर पूछा जायेगा शो-कॉज, अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण का निर्देश

Ranchi: सूबे में अबुआ आवास योजना के लाभुकों के तृतीय किस्त की राशि वितरण में देरी कररने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी. ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने ऐसे अधिकारी व कर्मचारियों को चिंहित करने को कहा है जो तृतीय किस्त के वितरण में मात्र सात दिनों से अधिक का विलंब कर दिए हैं. इनसे पहले स्पष्टीकरण पूछा जायेगा जवाब संतोषजनक नहीं होने पर उचित कार्रवाई की जायेगी. लाभुकों को तृतीय  किस्त राशि वितरण की प्रतिदिन अधिकारियों को समीक्षा करने को कहा है, जिलावार रिपोर्ट मंगाने को कहा गया है. मंत्री ने स्पष्ट किया है आवास योजना के तहत सभी निर्माणाधीन आवासों की प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाये. लिंटल, ढलाइ पूर्ण किए गये निर्माणाधीन आवासों को पूरा कराने को कहा गया है. आवास योजनाओं के प्रभावी तौर से कार्यान्वयन के लिए निर्धारित अंतराल में समीक्षा करने को कहा है और स्पष्ट किया है की विभाग के वरीय पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र स्तर पर निरीक्षण किया जाये. मंत्री के निर्देश के बाद ग्रामीण विकास विभाग के वरीय पदाधिकारी जल्द ही फील्ड विजिट की तैयारी कर रहे हैं.

आवास बनाने के लिए पैसे की कमी नहीं

राज्य सरकार ने अपने कोष से अबुआ आवास योजना की मंजूरी दी थी. इसमें करीब 20 लाख से अधिक आवास बनाये जाने हैं. पहले वित्तीय वर्ष में दो लाख आवास योजना की मंजूरी दी गयी है और इस वित्तीय वर्ष 4.50 लाख आवास में से करीब तीन लाख आवास योजना की मंजूरी दी गयी है. मिली जानकारी के अनुसार करीब 2800 करोड़ की राशि दी गयी है. हाल में ही आठ अरब की राशि आवंटित की गयी है. ऐसे में बड़ी राशि जिलों को आवंटित की जा चुकी है. ऐसे में आवास योजना के लाभुकों को आवास बनाने के लिए किसी हाल में पैसे की कमी नहीं होने देने का लक्ष्य है.

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal