Home » News Update » मंत्री उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग योगेंद्र प्रसाद आयोजित वन सुरक्षा एवं पर्यावरण जागरूकता मेला में शामिल हुए।

मंत्री उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग योगेंद्र प्रसाद आयोजित वन सुरक्षा एवं पर्यावरण जागरूकता मेला में शामिल हुए।

पेटरवार: शुक्रवार को मंत्री उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग योगेंद्र प्रसाद और पूर्व विधायक बबीता देवी पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चरगी घाटी में आयोजित वन सुरक्षा एवं पर्यावरण जागरूकता मेला में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन उन्होंने फीता काट कर किया। साथ ही उन्होंने पेड़ों की पूजा भी की और मेला समिति के सभी सदस्यों को इस सफल और विशेष आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। मौके पर उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री जी ने कहा कि यह मेला हमारे पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता को समझने का मंच है। हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह प्रकृति के प्रति संवेदनशील बने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित भविष्य सुनिश्चित करे। वर्तमान समय में सबसे बड़ी चुनौती पर्यावरण को संरक्षित करना ही है। ऐसे में यह मेला लोगों को जागरूक करने में जरूर सफल होगा।

मानव जीवन की सुरक्षा के लिए पेड़-पौधों का संरक्षण आवश्यक है क्योंकि इसी के माध्यम से हमें ऑक्सिजन प्राप्त होता है। वनों की सुरक्षा के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है। पेड़ पौधे प्रकृति के अमूल्य धरोहर है। मनुष्य जीवन के अस्तित्व को बचाने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित संगठित रखना हम सभी का सामाजिक कर्तव्य और दायित्व भी है। मेले में विभिन्न माध्यमों के द्वारा पेड़ों से होने वाले फायदा और नुकसान के बारे में बता कर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विभिन्न मांगों से भी माननीय मंत्री को अवगत कराया। माननीय मंत्री ने उनकी सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का भरोसा दिया।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal