पलामू: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा 1 जनवरी से 31 जनवरी तक मनाया जा रहा है और लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों को पालन करने के लिए कहा जा रहा है ताकि सड़क में हो रहे दुर्घटनाओं को कम किया जा सके ,इसी के आलोक में आज 10 जनवरी को नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी के द्वारा प्रखंड के सरईडीह पंचायत के बाजार परिसर में जिला परिषद सदस्य सुदामा पासवान सरईडीह पंचायत के मुखिया पति धनंजय कुमार,करकटा पंचायत के मुखिया पति रामबली पासवान एवं दर्जनों आम जनता के बीच थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें ताकि दुर्घटनाओं से बचा जाए और मोटरसाइकिल चलाते वक्त हेलमेट जरुर पहने।
परवेज आलम की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
