Home » News Update » जमीन लिपिक संघ भवन निर्माण कार्य को लेकर संघ ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद से की मुलाकात।

जमीन लिपिक संघ भवन निर्माण कार्य को लेकर संघ ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद से की मुलाकात।

तेनुघाट: गोमिया विधायक सह झारखंड पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और उत्पाद एवं मध निषेध विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने तेनुघाट अधिवक्ता लिपिक संघ के सदस्यों को आश्वासन दिया कि अतिशीघ्र अधिवक्ता लिपिक संघ का भवन तेनुघाट में बनेगा। मालूम हो कि तेनुघाट अधिवक्ता लिपिक संघ के द्वारा वर्ष 2019 में तत्कालीन गोमिया विधायक बबीता देवी को एक आवेदन देकर लिपिक संघ भवन निर्माण की मांग की थी। तब माननीय विधायक महोदया के अनुशंसा पर जल संसाधन विभाग के द्वारा जमीन की अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए अग्रतर करवाई के लिए समर्पित किया गया था। आगे प्रसाद ने बताया कि तेनुघाट अधिवक्ता लिपिक संघ के को उक्त जमीन लिपिक संघ भवन निर्माण कार्य के लिए पूर्व विधायक बबीता देवी के द्वारा बनाने के लिए अनुशंसा किया गया था और उक्त जमीन पर जल्द ही लिपिक संघ भवन निर्माण कराया जाएगा। अधिवक्ता लिपिक संघ के अध्यक्ष रतन कुमार सिन्हा, महासचिव सत्येन्द्र कुमार सिन्हा के साथ अरविन्द शर्मा, अजय अंबष्ट, भुनेश्वर यादव, चंद्रदेव हांसदा, सरजू सिन्हा सहित अन्य लिपिक संघ के सदस्य माननीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद के आवास मुरुबंदा में मिलकर अपनी समस्या की जानकारी दी और माला पहना कर और बुके देकर सम्मानित किया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal