Home » News Update » सड़क सुरक्षा को लेकर ड्राइविंग टेस्ट देने वाले अभ्यर्थी एवं डालमिया सीमेंट के कर्मियों को शपथ दिलाया।

सड़क सुरक्षा को लेकर ड्राइविंग टेस्ट देने वाले अभ्यर्थी एवं डालमिया सीमेंट के कर्मियों को शपथ दिलाया।

हम सभी सुरक्षित यात्रा करेंगे और दूसरों को भी सुरक्षित यात्रा करने के लिए प्रेरित करेंगे- एमवीआई….

सड़क सुरक्षा को लेकर ड्राइविंग टेस्ट देने वाले अभ्यर्थी एवं डालमिया सीमेंट के कर्मियों को शपथ दिलाया।

बोकारो : आज दिनांक 11 जनवरी, 2025 को पुलिस लाईन मैदान एवं बालीडीह स्थित डालमिया सीमेंट में एमवीआई अभय चौधरी ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सड़क सुरक्षा को लेकर ड्राइविंग टेस्ट देने वाले अभ्यर्थी एवं डालमिया सीमेंट के कर्मियों को शपथ दिलाया गया। मौके पर जिला सड़क सुरक्षा समिति के गोविंद सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।

हम सभी सुरक्षित यात्रा करेंगे और दूसरों को भी सुरक्षित यात्रा करने के लिए प्रेरित करेंगे….

एमवीआई अभय चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा यह सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य सड़क हादसों को कम करना और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान हम सभी यह संकल्प लेते हैं कि हम सभी सुरक्षित यात्रा करेंगे और दूसरों को भी सुरक्षित यात्रा करने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही आगे कहा कि सड़क सुरक्षा का अनुपालन करना अपने और अपने परिवार के लिए बहुत आवश्यक है। उन्होंने सभी को सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ भी दिलाया, जिसमें कहा कि हम आज यह शपथ लेते हैं कि.. एक जिम्मेदार सड़क उपयोगकर्ता की भूमिका निभाते हुए –

सभी यातायात नियमों का पालन करेंगे। साथ ही सड़क पर बाई ओर सावधानीपूर्वक चलेंगे।

कभी भी दौड़कर सड़क पार नहीं करेंगे। अधिकृत ड्राइविंग उम्र होने पर ही वाहन चलाएंगे।

बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नहीं चलाएंगे।

दो पहिया वाहन चलाते या सफर करते समय हेलमेट जरूर पहनेंगे।

दो पहिया वाहन पर दो व्यक्ति से अधिक सफर नहीं करेंगे।

चार पहिया वाहन चलाते या सफर करते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएंगे।

गति पर नियंत्रण रख वाहन चलाएंगे।

खतरनाक ढंग से वाहन कभी नहीं चलाएंगे।

किसी भी प्रकार का नशा कर वाहन नहीं चलाएंगे।

आपातकालीन सेवा वाहनों को पहले जाने का रास्ता देंगे।

सड़क पर अन्य लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे।

नेक नागरिक की भूमिका निभाते हुए सड़क दुर्घटना में हुए घायलों की सहायता करेंगे।

और प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरित करेंगे कि वह भी इनका पालन करेंगे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal