Home » News Update » मिल गयी रांची से गायब हुई दोनों सगी बहनें… जानें कहां

मिल गयी रांची से गायब हुई दोनों सगी बहनें… जानें कहां

Ranchi : राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से रहस्यमय ढंग से गायब हुई दो सगी बहनों पता चल गया है। रांची पुलिस ने दोनों को खोज निकाला है। दोनों का लोकेशन कर्नाटक है। दोनों बहनों के साथ उनका एक दोस्त भी है। पुलिस ने तीनों को अपनी कस्टडी में ले लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आज यानी बुधवार की देर रात तक सभी को रांची वापस ले आया जायेगा।

यहां याद दिला दें कि बीते 11 जनवरी को हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के सेंट्रल स्ट्रीट रोड की रहने वालीदो बहने अचानक गायब हो गयी। बड़ी बहन की उम्र 20 साल और छोटी बहन की उम्र 18 साल बतायी गयी। लड़कियों के चाचा ने पुलिस को बताया कि दोनों बहनें शनिवार को दिन के 12:30 बजे अपने घर से मंगल टावर स्थित आधार केंद्र जाने के लिए निकली थीं। इसके बाद दिन के करीब 1:20 बजे एक भतीजी ने फोन कर अपने पिता से कहा कि “ऑटो चालक ने हमलोगों से मोबाइल और पर्स छीन लिया है। हमलोगों को जबरदस्ती कहीं दूसरी जगह पर ले जा रहा है। इतना बोलने के बाद फोन कट गया। दोबारा फोन करने पर मोबाइल बंद मिला। इसके बाद कोई संपर्क नहीं हो पाया।

इस मामले को युवा CM हेमंत सोरेन ने काफी गंभीरता से लिया। उन्होंने किसी भी हाल में दोनों बहनों के सही सलामत खोज निकालने का हुक्म DGP अनुराग गुप्ता को दिया। इसके बाद DIG सह रांची पुलिस कप्तान ने सिटी एसपी राजकुमार मेहता की देखरेख में SIT गठित की। कोतवाली DSP, सिटी DSP के अलावा हिंदपीढ़ी, लोअर बाजार, कोतवाली, बीआइटी, पंडरा, पुंदाग, एससी-एसटी, खरसीदाग ओपी और खेलगांव ओपी प्रभारी को शामिल किया। टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से दोनों बहनों का लोकेशन ट्रेस किया और उन्हें खोज निकाला। पुलिस की टीम दोनों बहनों को सुरक्षित लेकर वापस रांची लौट रही है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal