Home » News Update » कुख्यात राहुल सिंह के 7 गुर्गे धराये, दोबारा करने वाले थे… जानें क्या

कुख्यात राहुल सिंह के 7 गुर्गे धराये, दोबारा करने वाले थे… जानें क्या

Latehar : लातेहार के चंदवा में बीते 10 जनवरी को ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर इलाके में तहलका मचाने के इल्जाम में पुलिस ने सात संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया है। ये सभी कुख्यात राहुल सिंह गैंग के गुर्गे हैं। गिरफ्तार बदमाशों के नाम जगदीश सिंह, बबलू सिंह, मनोज सिंह, दीपक सिंह, गणेश यादव, रॉकी कुमार और अशोक लोहरा बताये गये। इनकी उम्र 18 साल से 30 साल के बीच है। सभी संदेही चंदवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा गोलियां, पांच मोबाइल फोन और एक बाइक जब्त किया है। इस बात का खुलासा आज लातेहार पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने किया।

SP कुमार गौरव ने मीडिया को बताया कि उन्हें इंफॉर्मेशन मिली थी कि जिन लोगों ने बीते 10 जनवरी को चंदवा थाना क्षेत्र के लटदाग पन्नाटांड़ में रोड कंस्ट्रकशन साइट पर फायरिंग की थी, वो लोग चिरो मोड़ के पास यात्री शेड में बैठे हुए हैं। कुछ बड़ा करने की प्लानिंग कर रहे हैं। मिली इंफॉर्मेशन पर लातेहार SDPO अरविंद कुमार और चंदवा थानेदार इंस्पेक्टर रणधीर कुमार की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने बताये गये लोकेशन पर घेराबंदी कर रेड मारी और सात संदेही गुनहगारों को धर दबोचा। गिरफ्तार बदमाशों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। बदमाशों ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि बीते दिनों अपने आका राहुल सिंह के इशारे पर रंगदारी के वास्ते फायरिंग की थी। फायरिंग के बावजूद रंगदारी नहीं मिली। इस चलते फिर से वही कांड दोहराने का हुक्म आका से मिला था। उसी की प्लानिंग कर रहे थे।

इन बदमाशों को दबोचने में SDPO अरविंद कुमार, चंदवा थानेदार रणधीर कुमार, सब इंस्पेक्टर श्रवण कुमार, सरोज कुमार सिंह और कुमार छत्रपाल की सराहनीय भूमिका रही।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal