Home » News Update » बिरसा चौक स्थित नया मोड़ में तीन पहिया वाहनों की जांच…

बिरसा चौक स्थित नया मोड़ में तीन पहिया वाहनों की जांच…

जांच के दौरान 19 तीन पहिया वाहनों के दाहिने तरफ सेफ्टी रॉड लगाया गया।

बोकारो : उपायुक्त विजया जाधव के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत आज दिनांक 15 जनवरी 2025 को बोकारो स्टील सिटी अंतर्गत बिरसा चौक स्थित नया मोड़ में तीन पहिया वाहनों की जांच की गई, जिसमें तीन पहिया वाहनों के दाहिने तरफ सेफ्टी रॉड नहीं पाया गया। उन सभी वाहनों में सेफ्टी रॉड लगाया गया तथा सभी वाहनों के दस्तावेजों की भी जांच की गई। जांच के दौरान 19 तीन पहिया वाहनों के दाहिने तरफ सेफ्टी रॉड लगाया गया। साथ ही उन सभी चालकों को सड़क सुरक्षा जागरूकता के विषय में बताया गया। जांच के दौरान जिन चालकों के पास वाहन से संबंधित दस्तावेज नहीं थे। उन सभी चालकों को दस्तावेज दुरुस्त कर वाहन चलाने की अपील की गई। जांच के दौरान ऑटो चालक सहित आम यात्रियों जो लगभग 200 व्यक्ति को जागरूक किया गया।

मौके पर यातायात निरीक्षक आर.के. राणा, मोटरयान निरीक्षक  अमित महतो, प्रधान सहायक जिला परिवहन कार्यालय लक्ष्मी प्रसाद नारायण, सड़क सुरक्षा अभियंता विशेषज्ञ विशाल कुमार पाठक, सहायक संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal