Home » News Update » बोकारो थर्मल में नहीं रुक रही चोरी, क्षेत्र वासियो में दहसत का माहौल….

बोकारो थर्मल में नहीं रुक रही चोरी, क्षेत्र वासियो में दहसत का माहौल….

बेरमो: डीवीसी बोकारो थर्मल क्षेत्र में चोरी होने की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है हर दो-चार दिन छोड़कर कहीं ना कहीं कोई चोरी हो जा रही है घर के समान, सप्लाई पानी के पाइप समेत बाइक की चोरी की घटना यहां आम हो चुकी है। हाल के दिनों में चोरी की घटना और भी बढ़ती जा रही है।

बोकारो थर्मल स्थित मुर्गी फार्म डीवीसी के एचएमटी 13 कॉलोनी में बीते रात चोरों ने सप्लाई पानी का पाइप काट कर ले गये। जिसके कारण एचएमटी 13 के कूल 12 घरों में पानी सप्लाई बाधित हो गई। एचएमटी 13 कॉलोनी के लोगों ने पाइप चोरी होने की घटना बोकारो थर्मल थाना में दे दी है। बोकारो थर्मल में चोरी होने की घटना नहीं है पिछले एक महीने में कई चोरियां हो चुकी है। जनवरी माह में ही एचएमटी 3 में पानी का पाइप काटकर कर ले गए थे वहीं दिसंबर माह में डीवीसी के क्वार्टरों का रखा हुआ ग्रिल भी चोरी हो गया था। रविवार बाजार के दिन मोटरसाइकिल भी चोरी हो चुकी है। वही डीवीसी होमगार्ड के जवान चोर को पकड कर लाते भी है लेकिन लिखित रिपोर्ट नहीं करते लिखीत रिपोर्ट नहीं होने के कारण चोर बच जाते है और फिर चोरी की घटना को अंजाम देते है बोकारो थर्मल थाना प्रभारी ने कहा की चोर तो पकड़ा भी जाता है लेकिन लिखित रिपोर्ट नहीं होने के कारण हमलोगो को छोड़ना पडता है रही गाड़ी की बात तो गाड़ी मालिक गाड़ी लगा कर चले जाते है और अपनी गाड़ी की हेंडल खुली छोड़ जाते है और चोरी हो जाती है l

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal