बेरमो: डीवीसी भारतीय मजदूर संघ बोकारो थर्मल शाखा की ओर से गुरुवार को बोकारो क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें बोकारो ब्लड बैंक की सहायता से रक्तदान लिया गया। रक्तदान शिविर में डीवीसी कर्मचारियों के अलावा उनके परिवारजन एवं विद्यालय के शिक्षकों इत्यादि लोगों ने रक्तदान किया।
लगभग 43 यूनिट रक्त डॉ राजेंद्र प्रसाद की देख रेख में कलेक्ट किया गया. रक्तदान शिविर के आयोजन में बीएमएस के बोकारो थर्मल शाखा अध्यक्ष अरघा बसु, एम के चौधरी, सचिव राजदेव सिंह, संयुक्त सचिव शाहिद इकराम, जितेन्द्र सिंह, बासुदेव महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
