Home » News Update » बोकारो थर्मल थाना के नाक के नीचे से पत्रकार की बाइक चोरी।

बोकारो थर्मल थाना के नाक के नीचे से पत्रकार की बाइक चोरी।

बेरमो: बोकारो थर्मल पुलिस बाइक चोरी पर अंकुश लगाने में दिख रही है नाकाम।

बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में बाइक चोर मस्त, पुलिस पस्त।

बीते दिनों बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के महज पचास कदम की दुरी पर खड़ी एक बाइक को चोरो ने उड़ाने मे सफलता हासिल कर ली। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जारंगडीह का एक पत्रकार अपने सहयोगी के साथ बोकारो थर्मल थाना किसी काम से गया हुआ था। उसने अपनी बाइक संख्या जेएच 10 एक्यू 8489 पास ही खड़ा कर समीप मे ही चाय पी रहा था जब लौट कर देखा तो उसका बाइक गायब था। इधर उधर खोज बीन करने के बाद भी जब उक्त बाइक का कुछ पता नहीं चला तो पत्रकार मुकेश लाल थाने जाकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना की पुलिस भी पत्रकार के साथ मिलकर बाइक की काफी खोजबीन की मगर कुछ भी पता नहीं चला। बताता चलूं कि बोकारो थर्मल में बाइक चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं यहां हर माह एक दो बाइक चोरी की घटना का मामला सामने आता रहता है मगर आज तक स्थानीय पुलिस इस अपराध पर अंकुश नही लगा सकी है। हद तो तब हो जाती है जब थाने के ठीक नाक के नीचे से ही चोर बाइक ले उड़े और किसी को खबर तक ना हो। यह घटना बाइक चोरो के बुलंद हौसले का परिचायक है तो दुसरी तरफ स्थानीय पुलिस प्रशासन की नाकामी को उजागर करती है। अब देखना बाकि होगा कि पुलिस पत्रकार की चोरी हुई बाइक को बरामद कर पाती है या फिर यह मामला भी बाइक चोरी की अन्य घटनाओं की तरह फाइल का हिस्सा बनकर रह जायेगा। पत्रकार मुकेश ने बताया कि बाइक चोर वास्तव में काफी सहासी है जो नजर के ठीक सामने से बाइक ले उड़ा और किसी को कुछ पता तक नहीं चला।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal