jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर शहर के निकट स्थित दलमा वन्य जीव अभ्यारण्य में Tiger के विचरण की खबर से वन विभाग अलर्ट हो गया है। हाल ही में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में रात के समय Tiger की गतिविधियाँ कैद हुई हैं, जिसके बाद वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार, यह बाघ पलामू टाइगर रिजर्व से निकलकर विभिन्न स्थानों पर घूम रहा है और अब दलमा के जंगलों में पहुंच गया है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर Tiger के पंजे के निशान की पुष्टि की है।
डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि बाघ का वर्तमान स्थान दलमा में है और उसे ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बाघ ने अब तक किसी जानवर का शिकार नहीं किया है। कुछ दिन पहले यह Tiger घाटशिला के सीमावर्ती इलाकों में घूम रहा था और वहां से पश्चिम बंगाल के बेलपहाड़ी इलाके में प्रवेश कर गया था।
डीएफओ ने कहा कि बाघ कभी दलमा के रास्ते बंगाल जा रहा है, तो कभी दलमा के जंगलों में घूम रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बाघ ने अब तक किसी इंसान को निशाना नहीं बनाया है और वह भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रह रहा है।
बाघ की गतिविधियों को देखते हुए दलमा क्षेत्र में 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और रात में जंगल में अकेले न जाएं।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
