Home » News Update » पतरातू प्रखंड में 7 करोड़ की लागत से सात सामुदायिक भवन का निर्माण होगा – महेंद्र महतो।

पतरातू प्रखंड में 7 करोड़ की लागत से सात सामुदायिक भवन का निर्माण होगा – महेंद्र महतो।

पतरातू: भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र कुमार महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पतरातू प्रखंड के अंतर्गत 7 करोड़ की लागत से सात सामुदायिक भवन की निर्माण के लिए वित्तीय एवं तकनीकी स्वीकृति जिला प्रशासन द्वारा किया गया है। इस सामुदायिक भवन में विवाह मंडप, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, जिम कक्ष ,महिलाओं के लिए सिलाई कटाई सेंटर, सुलभ शौचालय साथ ही यह सामुदायिक भवन सोलर आधारित मल्टीप्लेक्स सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। ज्ञात हो कि पूर्व सांसद जयंत सिन्हा जी के पहल पर इस योजना की शुरुआत हुई थी जो रामगढ़ जिले के प्रत्येक पंचायत में यह सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाना है। पतरातू प्रखंड में जिन पंचायत में यह योजना अभी तक नहीं आया है उन पंचायत के लोगों से आग्रह करना चाहता हूं कि एक आवेदन विधायक रोशन लाल चौधरी जी से अनुशंसा कराकर उपायुक्त रामगढ़ के यहां जमा करें। इस सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 25 से 30 डिसमिल जमीन की जरूरत पड़ती है। जिन पंचायत में यह सामुदायिक भवन निर्माण किया जाना है। वह पंचायत है कटिया बस्ती, हरिहरपुर, सांकी, बारीडीह, पटेल नगर ,लबगा,कुसें। निविदा की सारी प्रक्रिया पूरी होते ही विधायक रोशन लाल चौधरी जी से इन सभी सामुदायिक भवनों का शिलान्यास कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

गुलाम सरवर के खास रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal