Home » News Update » उपायुक्त ने किया बड़कागांव अंचल एवं प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण।

उपायुक्त ने किया बड़कागांव अंचल एवं प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण।

कल्याणकारी योजनाओं तथा म्यूटेशन के मामले को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश।

हजारीबाग: उपायुक्त नैंसी सहाय ने शनिवार को बड़कागांव अंचल एवं प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण आज शनिवार को किया। इस दौरान अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिंह मौजूद रहे।

अंचल और प्रखंड कार्यालय के कार्यों की जांच

अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय का भ्रमण कर उपस्थिति पंजी, सामान्य रोकड़ पंजी, नामांतरण(म्यूटेशन),एनटीपीसी हेतु अर्जित भूमि का नामांतरण,भू लगान, भंडार कक्ष,कैशबुक, आवंटन पंजी, म्यूटेशन आदि भूमि से संबंधित अन्य मामलों की गहनता से जांच की।

जांच के क्रम में कैश बुक,सीएल पंजी,जन शिकायत आदि महत्त्वपूर्ण पंजियों के अद्यतन करने का निर्देश दिया। लगान परिशोधन पोर्टल में आए शिकायतों का तेजी से निष्पादन करने को कहा साथ ही लगान के वसूली लक्ष्य के अनुरूप करने का निर्देश दिया। एलए एक्ट के तहत आने वाले कंपनियों से संबंधित म्यूटेशन के कार्यों में गंभीरता बरतने का निर्देश दिया।

15वें वित्त के तहत योजनाओं के क्रियान्वयन पर कार्य करने को कहा। उन्होंने इस वित्तीय वर्ष प्राप्त आवंटनों के अनुरूप राशि के खर्च को पूर्ण करने का निर्देश दिया।

अंचल और प्रखंड कार्यालय के कार्यों की जांच

अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय का भ्रमण कर भूमि हस्तांतरण, अवैध जमाबंदी, म्यूटेशन, आगत-निर्गत पंजी, नीलाम पत्रवाद, लगान निर्धारण के मामले, जिला से आए पत्रों के कंप्लायंस,कैशबुक, आवंटन पंजी एवं भूमि से संबंधित अन्य मामलों की जांच की। जांच के क्रम में कैश बुक,सीएल पंजी, जन शिकायत आदि महत्त्वपूर्ण पंजियों को अद्यतन करने का निर्देश दिया। प्रखंड कार्यालय में आगत निर्गत पंजी, सूचना अधिकार पंजी, अंकेक्षण पंजी, वाहन लॉग बुक, जनशिकायत पंजी, पेंशन पंजी, सर्विस बुक,सैरात पंजी एवं बंदोबस्त पंजी की अद्यतन स्थिति आदि की जांच उपायुक्त द्वारा की गई। उपायुक्त कार्यालय से आए पत्रों के कंप्लायंस की जानकारी ली।

उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय में कर्मियों के कार्यों की ली जानकारी।

उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपस्थित सीओ और बीडीओ से कार्यालय में कर्मियों की वर्तमान संख्या की जानकारी ली।

उपायुक्त ने सीओ एवं बीडीओ को कर्मियों के साथ नियमित समीक्षा बैठक करने एवं आने क्षेत्र का नियमित भ्रमण कर तत्संबंधी कार्यों की रिर्पोट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

इस दौरान अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित प्रखंड और अंचल के सभी विभागीय पदाधिकारी,कर्मी व अन्य मौजूद रहे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal