Home » News Update » हजारीबाग SP ने आज खुद संभाला मोर्चा… जानें

हजारीबाग SP ने आज खुद संभाला मोर्चा… जानें

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के मुड़िया गांव में आज पुलिस ने अफीम की खेती नष्ट की है। करीब 50 एकड़ में लगे अवैध फसल को पुलिस ने तहस-नहस कर दिया। इस काम के लिये आज हजारीबाग के पुलिस कप्तान अरविंद कुमार सिंह खुद मोर्चा संभाले हुए थे। SP के नेतृत्व में बरही के SDPO, सर्किल इंस्पेक्टर, चौपारण के थानेदार सहित वन विभाग की टीम ने फसल को नष्ट किया। पुलिस ने ट्रैक्टर के जरिये फसलों को रौंदा। वहीं, मौके पर लोगों को नशे की खेती करने के खिलाफ जगाया भी गया। लोगों को अफीम की खेती से होनी वाले नुकसान के बारे में भी बताया गया। वहीं, आग्रह किया गया कि आसपास के इलाके में अगर कोई इस गैर कानूनी काम को कर रहा है तो उसकी जानकारी पुलिस को दें। कार्रवाई की जायेगी और सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जायेगी।अफीम की खेती करने वाले लोगों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal