Home » News Update » पूरे आस्था और श्रद्धा भाव से ज्ञान की देवी मां शारदे की पूजा धूमधाम से की गई।

पूरे आस्था और श्रद्धा भाव से ज्ञान की देवी मां शारदे की पूजा धूमधाम से की गई।

तेनुघाट: बसंत पंचमी के अवसर पर तेनुघाट, चांपी, घरवाटांड़ सहित आस पास के क्षेत्र में पूरे आस्था और श्रद्धा भाव से ज्ञान की देवी मां शारदे की पूजा धूमधाम से की गई। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजीव कुमार पांडेय, शशी मिश्रा, चुन्नू पांडेय, सुरेन्द्र पांडेय, बलदेव मिश्रा सहित अन्य पुजारी ने पूजा संपन्न कराया। माँ सरस्वती की पूजा क्षेत्र के विद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, क्लबो तथा घरों में श्रद्धालुओं ने पूरे आस्था एवं श्रद्धा पूर्वक की। इस अवसर पर बच्चों में पूजा को लेकर काफी उत्साह नजर आया। बताया जाता है कि सरस्वती पूजा के अवसर पर 3 फरवरी को बच्चे सुबह से ही स्नान कर घरों में, मंदिरों में पूजा कर मां शारदे की प्रतिमा देखने के लिए दिन भर क्षेत्र में स्थापित मां सरस्वती के दर्शन करते नजर आए। वही तेनुघाट में कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गीत, संगीत, नृत्य, क्विज प्रतियोगिता सहित कई प्रोग्राम में बच्चों ने भाग लिया। इस बारे में तेनुघाट स्पोर्टिंग क्लब, किरण बेबीज पैराडाइज विद्यालय के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम में जीतने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस मौके पर अनु प्रिया, छोटू सिंहा, नलिनी सिन्हा, सौरभ सिंह, अमन सिंह, शिवम कटरियार, आयुष कटरियार, पियूष, लाल बाबू, शंकु कुमार, कौस्तुभ कृष सहित अन्य दर्जनों श्रद्धालु भक्तजनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal