Home » News Update » झारखंड में ऑटो-रिक्शा पर गिरा लाइट वाला खंभा, 2 महिलाओं की मौत, 5 अन्य घायल।

झारखंड में ऑटो-रिक्शा पर गिरा लाइट वाला खंभा, 2 महिलाओं की मौत, 5 अन्य घायल।

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के पास मंगलवार को एक ऑटो-रिक्शा पर लाइट वाला खंभा गिरने से 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में कुल 5 लोगों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना रांची से लगभग 18 किलोमीटर दूर नगरी थाना क्षेत्र के एक टोल प्लाजा के पास हुई।

 

नगरी थाने के प्रभारी अभिषेक राय ने कहा कि एक हाई मास्ट लाइटिंग टावर अचानक उखड़कर सड़क पर खड़े ऑटो-रिक्शा पर गिर गया, जिसमें लगभग 8 यात्री सवार थे। थाना प्रभारी राय के मुताबिक, घटना में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 

स्थानीय लोगों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए आरोप लगाया कि टावर संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण गिरा, क्योंकि यह उचित तरीके से नहीं लगाया गया था। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोग और पुलिस की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंच गई, वरना हादसे में हताहतों की संख्या ज्यादा हो सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal