Home » News Update » नगड़ी टोल प्लाजा घटना पर एक्शन मोड में DC भजंत्री…

नगड़ी टोल प्लाजा घटना पर एक्शन मोड में DC भजंत्री…

Ranchi : राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर टोल प्लाजा के पास हुई घटना को लेकर रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री बेहद संजीदा हैं। उन्होंने इस मामले की जांच के आदेश दिये हैं। जांच के लिये चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। गठित कमिटी में रांची के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, पथ निर्माण विभाग (ग्रामीण) के कार्यपालक अभियंता, रांची पश्चिमी बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता और ईटकी अंचल अधिकारी को शामिल शामिल किया गया है। DC ने टीम में शामिल पदाधिकारियों को जल्द से जल्द मामले की भौतिक रूप से स्पॉट का निरीक्षण जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।

यहां याद दिला दें कि मंगलवार के रोज नगड़ी टोल प्लाजा के पास टोल का लाइट टावर एख चलते आटो पर गिर गया था। इस घटना में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गयी थी। वहीं, पांच लोग बेतरह जख्मी हो गये। आटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal