Home » News Update » प्रवासी मजदूर सहदेव किस्कू का शव गांव पहुंचते ही पसरा मातम।

प्रवासी मजदूर सहदेव किस्कू का शव गांव पहुंचते ही पसरा मातम।

तेनुघाट: पेटरवार प्रखंड अंतर्गत उल्गडडा पंचायत टोला पुटकाडीह के सनयगढ़ा निवासी सहदेव किस्कू उम्र 22 वर्ष का शव शुक्रवार सुबह लगभग 9:30 बजे गांव पहुंचते है माहौल गमगीन हो गया। उनकी माता मासोमत ब्रांडी देवी सहित ग्रामीणों की चीत्कार से गूंज उठा गांव उनकी रो रो कर बार बार बेहोश हो रही थी।

आगे बताते चले कि मृतक सहदेव किस्कू ढाई माह पूर्व अपने अन्य दो साथियों के साथ काम करने महाराष्ट्र गया था। महाराष्ट्र के पालघर जिला के बोईसर थाना अंतर्गत विराज प्रोफाइल स्टील प्लांट नामक कंपनी में दैनिक मजदूरी का काम करता था, और वहीं पर किसी घर भी रहता था। मृतक के चचेरा भाई सह वार्ड सदस्य बुधन किस्कू एवं मुखिया अरविंद मुर्मू ने बताया कि पांच फरवरी को अचानक महाराष्ट्र से फोन आया कि सहदेव किस्कू एक फरवरी को फांसी लगा कर आत्म हत्या कर लिया है हम थाना से बोल रहे है। शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाओ। बुधन किस्कू ने आगे बताया कि आननफानन में महाराष्ट के बोइसर गए तो फ़ँखा से लटका हुआ फोटो दिखाया जिसमें हाथ बंधा हुआ और पेंट खुला हुआ तथा खाना भी थाली पड़ा हुआ है ।फोटो देख कर ऐसा नहीं लगा कि आत्मा हत्या किया है परंतु महाराष्ट्र पुलिस के दबाव में मै कुछ नहीं बोल पाया वहां के पुलिस के अनुसार एक सुसाइड नोट बुक भी मिला परन्तु हमें नहीं दिखाया गया और मृतक का मोबाइल फोन भी जप्त किया गया है परंतु हमें नहीं दिखाया गया ।

चचेरा भाई बुधन किस्कू ने महाराष्ट्र पुलिस की जांच पर संदेह जताया और कहा कि मेरा भाई को मार कर फांसी से लटकाया गया है वहां की पुलिस कुछ छुपा रही है।

मृतक दो भाई था और पिता का पूर्व में ही देहांत हो चुका था बड़ा भाई घर में रहकर घर का काम देखता था और सहदेव किस्कू बाहर काम कर जीविका चलाने के लिए गया था।

मुखिया अरविंद मुर्मू ने बताया कि शव लाने में मंत्री योगेंद्र प्रसाद,प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो , श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विभाग रांची के बहुत बड़ा योगदान रहा है एंबुलेंस द्वारा सड़क मार्ग से लाया गया।

इस मौके परिजनों ढाढस देने पहुंचे जिला परिषद अशोक मुर्मू, मुकेश महतो,कौशर हाशमी,गंगा तुरी,राजू किस्कू,शंभू मुर्मू,बाबूदास मुर्मू,फूलचंद मरांडी,बुधन सोरेन, परमेश्वर सोरेन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal