Home » News Update » RMC ने की कार्रवाई, दिखने लगा जबरदस्त असर

RMC ने की कार्रवाई, दिखने लगा जबरदस्त असर

Ranchi : RMC यानी रांची नगर निगम के राजस्व शाखा की टीम के द्वारा निगम क्षेत्र में लगातार होल्डिंग व ट्रेड लाइसेंस की जांच करते हुए विभिन्न भवनों एवं प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में बीते दस फरवरी को निर्देशों की अवहेलना करने पर रोशपा टावर स्थित दो प्रतिष्ठानों (One stop service एवं POJ Furniture) को सील किया गया था। जिसके बाद आज यानी 14 फरवरी को POJ Furniture के द्वारा 25 हजार रुपए जुर्माना के साथ-साथ नए ट्रेड लाइसेंस के लिए आवेदन दिया गया। जिसके बाद RMC यानी रांची नगर निगम की टीम के द्वारा प्रतिष्ठान पर किये गये सील को खोला दिया गया।

प्रशासक की अपील :

सभी सम्मानित नागरिक अपने भवन के घृतिकर का भुगतान ससमय करना।

यदि रेजिडेंशियल होल्डिंग में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही है तो त्वरित री-असेसमेंट करवाते हुए कमर्शियल होल्डिंग लेना सुनिश्चित करें।

सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान म्युनिसिपल ट्रेड लाइसेंस लेना सुनिश्चित करें।

अगर अपने भवन परिसर में किसी नई संरचना का निर्माण किया गया है, तो उसके क्षेत्रफल का पुनर्मूल्यांकन करवाना सुनिश्चित करें।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal