Home » News Update » विशेष राजस्व शिविर का सफल आयोजन करें अंचलाधिकारी : एसी

विशेष राजस्व शिविर का सफल आयोजन करें अंचलाधिकारी : एसी

गुगल मीट के माध्यम से तैयारी की समीक्षा कर दिया जरूरी दिशा-निर्देश।

बोकारो: उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर सभी हल्का क्षेत्रों में 18 फरवरी से 03 मार्च 2025 तक तीन दिन विशेष शिविर होगा आयोजित।

जिला स्तर पर आयोजित जनता दरबार एवं जन शिकायत से प्राप्त आवेदन में ज्यादातर आवेदन ऑनलाईन जमाबंदी दर्ज करने, ऑन लाईन लगान रसीद निर्गत, दाखिल खारिज एवं भू-मापी इत्यादि से संबंधित होती है। ऑन लाईन जमाबंदी में सुधार/लगान रसीद निर्गत करने/दाखिल खारिज के प्राप्त आवेदनों के निष्पादन हेतु विभिन्न कार्यालय/पंचायतों से पूर्व में निर्देशित किया गया है। दिये गये दिशा-निर्देश के उपरान्त भी ऑन लाईन झारभूमि पोर्टल पर दर्ज जमाबंदियों में त्रुटि निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पा रही है।

 

इसी को लेकर उपायुक्त विजया जाधव के निर्देशानुसार ऑन लाईन झारभूमि पोर्टल पर दर्ज जमाबंदियों में व्याप्त त्रुटि के निराकरण, दाखिल खारिज, उत्तराधिकार/बटवारानामा के आधार पर नामांतरण तथा विभिन्न राजस्व कार्यों यथा भू-मापी, ऑन लाईन लगान रसीद से संबंधित शिकायतों के निष्पादन हेतु जिले के सभी अंचल में दिनांक 18.02.2025 से दिनांक 04.03.2025 तक प्रत्येक हल्का में 03 दिन का विशेष राजस्व शिविर आयोजित किया जाएगा।

 

विशेष राजस्व शिविर के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी ने गुगल मीट के माध्यम से चास – बेरमो दोनों भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं सभी अंचलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। उन्होंने तैयारियों की जानकारी ली एवं शिविर के सफल आयोजन को लेकर संबंधितों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। शिविर को लेकर स्थानीय स्तर पर व्यापक रूप से प्रचार – प्रसार का निर्देश दिया, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को शिविर का लाभ मिल सके।

 

अपर समाहर्ता (एसी) ने आयोजित शिविर में हल्का से संबंधित निष्पादित दाखिल खारिज वादों के शुद्धिपत्र का वितरण भी आवेदकों को कराना सुनिश्चित करने को कहा। वहीं,भूमि सुधार उप समाहर्त्ता चास एवं बेरमो (तेनुघाट) वरीय पदाधिकारी के रूप में हल्का में आयोजित होने वाले विशेष राजस्व शिविर का पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

 

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal