Home » News Update » भाजपा का संगठनात्मक चुनाव कार्यशाला का आयोजन ।

भाजपा का संगठनात्मक चुनाव कार्यशाला का आयोजन ।

बेरमो: बोकारो थर्मल स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को भाजपा संगठनात्मक चुनाव कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका अध्यक्षता बेरमो भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सीपी सिंह ने किया। वहीं बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह 16वीं लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय शामिल हुए। पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि जिसको भी जो दायित्व मिला हैं। उसे हर हाल में अपना कर्तव्य ईमानदारी पूर्वक निभानी हैं। और जो डमी चेहरे हैं उसे जांच कर एक्टिव सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दिया जाय। जिससे भाजपा का संगठन मजबूत हो सके। श्री पांडेय ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान निरंतर चल रहा हैं। और इसमें सभी भाजपा के पदाधिकारियों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेनी चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने संगठनात्मक तरीके से दिल्ली में प्रचंड जीत हासिल किया हैं। आने वाले समय में झारखंड के साथ पूरे देश में भाजपा की सरकार बनना तय हैं। केवल भाजपा कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने की जरूरत हैं। मौके पर प्रदेश सदस्य विनय सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ प्रह्लाद वर्णवाल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ईश्वर चंद प्रजापति, किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य मोतीलाल महतो, भाजपा नेता सह जिला परिषद सदस्य टीनू सिंह,बेरमो भाजपा मंडल प्रभारी चंद्र शेखर महथा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद, बेरमो प्रखंड चुनाव संयोजन हरेराम यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्राण गोपाल सेन, भैरो महतो, हरदीप राम आदि लोग उपस्थित थें।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal