Home » News Update » देश आजादी से लेकर झारखंड आंदोलन तक मोमिन कांफ्रेंस ने निभाया है अहम भुमिका- प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली

देश आजादी से लेकर झारखंड आंदोलन तक मोमिन कांफ्रेंस ने निभाया है अहम भुमिका- प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली

मोमिन कांफ्रेंस को और भी सशक्त बनाने की आवश्यकता : हाजी जैनुल आबेदीन

चतरा: जिला मोमिन कांफ्रेंस का एक दिवसीय सम्मेलन मोमिन कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष हाजी जैनुल आबेदीन तथा युवा जिलाध्यक्ष नेसार अंसारी के अगुवाई में अंसार नगर स्थित होटल रहमानिया में आयोजित की गई।इस सम्मेलन का संचालन जिला महासचिव असलम अंसारी ने किया।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली अंसारी शरीक हुए। वहीं बतौर विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सचिव डॉ अनवर हुसैन अंसारी,युवा प्रदेश महासचिव शाहबाज अहमद,प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल्लाह अंसारी शरीक हुए। इस अवसर पर जिला कमेटी के विस्तारित कमिटी के सभी पदाधिकारीगण को प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली ने प्रमाण पत्र सौंप कर अहम जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर मोमिन कॉन्फ्रेंस संगठन के प्रति समर्पित भाव से सभी को अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन को लेकर आह्वान करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ हाजी जैनुल आबेदीन को जिलाध्यक्ष तथा नेसार अंसारी को युवा जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा था उसे उन्होंने पूरी जिम्मेदारी से निभाते हुए जिला कमेटी का विस्तार किया और एक मजबूत संगठन तैयार किया। उन्होंने कहा कि मोमिन कॉन्फ्रेंस कोई राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि एक सामाजिक संगठन है जो मोमिन समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करती है। मोमिन कॉन्फ्रेंस के सभी सदस्य एक परिवार की तरह है उन्होंने प्रमाण पत्र सौंपते हुए सभी से कहा कि सभी लोग अपने-अपने कार्य क्षेत्र से जुड़ जाएं और मोमिन कॉन्फ्रेंस को मजबूती प्रदान करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करें। सामाजिक बुराई को खत्म करने व राजनीतिक हिस्सेदारी में बढ़ चढ़कर भाग लेने पर जोर देते हुए कहा कि गांव-गांव तक मोमिन कांफ्रेंस का संदेश पहुंचाएं।वहीं युवा जिला अध्यक्ष नेसार अंसारी ने अपने सम्मान संबोधन में कहा कि मोमिन कॉन्फ्रेंस के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य चतरा जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस के इस आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन में संकल्प लेकर जाएं कि हम मोमिन कॉन्फ्रेंस के उत्थान और मोमिनो के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास को लेकर हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ कार्य करेंगे। कहा कि किसी भी समाज के उत्थान के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है, बगैर शिक्षा के हम अपने समाज का उत्थान और विकास नहीं कर सकते।

इस अवसर पर कार्यक्रम को जिले के बारहों प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष ने बारी बारी से अपनी बातें रखीं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली अंसारी ने सभी नयनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र तथा माला पहनाकर स्वागत किया।मौके पर अनवर हुसैन, मो मोजाहिर, मो फारूक , मो उस्मान,राशिद अंसारी,रौशन अंसारी, मो सईद,इरफान अंसारी, मो अमानुल्लाह,हाजी सेराजुद्दीन, मो मुख्तार, अंजर हुसैन, मो मनौवर,गुलाम रसूल,इकबाल हुसैन,मो सौकत,मो असरार,मो सत्तार अंसारी,मो साजिद,मो मुजाहिर हुसैन, मास्टर नईम साहब,अब्दुल रज्जाक,हाजी समसुद्दीन,मो सनाउल्लाह,मो एजाजुल,मो साजिद कमल,मौलाना इसराइल मजाहिरी के अलाव सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal