Home » News Update » झारखंड में गुटखा और पान मसाला पूरी तरह से बैन, छापेमारी शुरू

झारखंड में गुटखा और पान मसाला पूरी तरह से बैन, छापेमारी शुरू

Ranchi : झारखंड में हेमंत सरकार ने गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। सूबे में गुटखा बेचने, बांटने या स्टोर करने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। संबंधित अधिसूचना स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी कर दी गयी है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कैंसर दिवस के मौके पर साफ तौर पर कह दिया था कि झारखंड में कैंसर के बढ़ते मामलों की एक बड़ी वजह गुटखा है। खासकर युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रही है। अधिसूचना जारी होने के बाद राजधानी रांची समेत कई जिलों में छापेमारी शुरू कर दी गयी है।

गौरतलब है कि राज्य में गुटखा और तंबाकू के सेवन से ओरल कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आंकड़ों के मुताबिक, हर 1 लाख की आबादी पर 70 लोग कैंसर पीड़ित हैं, जिनमें से 40-45 मरीज गुटखा और तंबाकू के कारण ओरल कैंसर से ग्रस्त होते हैं।

यहां याद दिला दें कि इससे पहले भी झारखंड में पान मसाला पर बैन लगाया जा चुका है। मई 2020 में जब पान मसाला के नमूनों में मैग्निशियम कार्बोनेट पाया गया था, तब भी इस पर प्रतिबंध लगाया गया था। जून 2022 में तत्कालीन CM हेमंत सोरेन की पहल पर 11 ब्रांड्स के पान मसाले पर एक साल के लिये बैन लगाया गया था। 2023 में यह मामला पेंडिंग हो गया था, जिसके कारण गुटखा की बिक्री फिर से बढ़ने लगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal