देवघर: सारठ विधानसभा क्षेत्र करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत जामिया दारूल कुरान नावाडीह में हर साल की भांति वार्षिक शैक्षणिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना अनवर हुसैन ने किया। दीनी और आधुनिक शिक्षा का अलख जलाने में मदरसा के सभी शिक्षकों की मेहनत का नतीजा है। शैक्षणिक कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत ए कुरआन से हुआ। मदरसा में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं ने नात, हम्द, नज़्म, तकरीर, भाषण,वाद विवाद, भाईचारा, एकता पर प्रस्तुति दिया और खूब लोगों को मनमोहक गतिविधियों पेश किया। मौके पर मदरसा के नाजिम ने कहा कि छात्र एवं छात्राओं को बुनियादी और आधुनिक शिक्षा देना मुख्य मकसद है। मदरसा में बच्चों को हाफिज ए कुरान भी बनाया जाता है। झारखंड प्रदेश मोमिन कांफ्रेंस के प्रदेश सचिव मौलाना अब्दुल रकीब रहमानी ने कहा कि झारखंड सरकार मदरसों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराए ताकि विद्यार्थी समाज की मुख्यधारा से जुडने में कामयाबी हासिल कर सके।
मदरसा में हिन्दुस्तान के बड़े-बड़े नेता और समाजसेवी के बुनियादी तालीम हासिल करने का सिलसिला रहा है।
मौलाना अजीमुद्दीन ने कहा कि वार्षिक शैक्षणिक कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को अपने प्रतिभा और तैयारी को पेश करने का बेहतरीन मौका मिलता है और मन का आत्मविश्वास भी बढता है। कार्यक्रम का संचालन कारी मौलाना इल्यास ने किया। इस मौके पर मौलाना अजीमुद्दीन, मौहम्मद नाजिर, खालेक जमां, मुख्तार आलम ,आरिफ हुसैन, सज्जाद अंसारी , मोहम्मद रफीक अंसारी ,शाबान अंसारी, हाशिम अंसारी सहित अनेक लोग मौजूद थे।
याकूब अंसारी की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
