Home » News Update » शनिवार 22 फरवरी को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में स्पेशल लोक अदालत लगाया जाएगा।

शनिवार 22 फरवरी को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में स्पेशल लोक अदालत लगाया जाएगा।

तेनुघाट: माननीय सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश बोकारो के निर्देशानुसार शनिवार 22 फरवरी को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में स्पेशल लोक अदालत लगाया जाएगा । स्पेशल लोक अदालत में मेट्रोमोनियल के मामले और चेक बाउंस के मामले का निष्पादन किया जाएगा। स्पेशल लोक अदालत के सफल निष्पादन के लिए तीन बेंच का गठन किया गया है । इसकी पहले बेंच पर कुटुंब न्यायालय प्रेमनाथ पांडेय और अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा, दूसरे बेंच पर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी एव अधिवक्ता प्रशांत पाल तथा तीसरे बेंच पर एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति एवं अधिवक्ता बिनोद कुमार गुप्ता रहेंगे । उक्त बातों की जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा पदाधिकारी समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने देते हुए बताया कि अब तक कई मामलों का निष्पादन किया गया है । जिस भी मुवक्किल को अपने मामलों का समझौता के आधार पर मामले का निष्पादन कराना हो वह खुद या अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में उपस्थित हो कर मामले का निष्पादन करवा सकते हैं ।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal