Home » News Update » छत्तीसगढ़ के IED ब्लास्ट में शहीद पलामू के जांबाज को दी गयी अंतिम विदाई।

छत्तीसगढ़ के IED ब्लास्ट में शहीद पलामू के जांबाज को दी गयी अंतिम विदाई।

Palamu : छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में पलामू का लाल CRPF जवान महिमा शुक्ला शहीद हो गए। 11 फरवरी को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में IED विस्फोट में पलामू जिले के नीलांबर पितांबरपुर (लेस्लीगंज) के कमलकेडिया के रहने वाले महिमा शुक्ला गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उनके दोनों पैर जख्मी हो गए थे। उनका इलाज किया जा रहा था। इसी क्रम में गुरुवार को उनका निधन हो गया। शुक्रवार सुबह जवान का पार्थिव शरीर उनके घर पर लाया गया और फिर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। महिमा शुक्ला अमर रहे के नारे लगाए गए। अंतिम विदाई देते समय हर किसी की आंखें नम थी।

महिमा शुक्ला CRPF में हवलदार के पद पर तैनात थे। 11 फरवरी को महिमा शुक्ला नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे। इसी क्रम में IED की चपेट में आ गए थे। इस विस्फोट में उनके दोनों पर उड़ गए थे। उन्हें इलाज के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर में भर्ती करवाया गया था। वह 10 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। जहां इलाज के क्रम में उनके सासों की डोर टूट गयी। उनके शहीद होने की खबर के साथ ही पूरे पलामू में मातम छा गया। पैतृक गांव कमलकेडिया में शोक की लहर है। महिमा शुक्ला लंबे वक्त से छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में तैनात थे। अंतिम संस्कार में चतरा सांसद कालीचरण सिंह, पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता के अलावा CRPF आईजी साकेत कुमार सिंह, पलामू DIG वाईएस रमेश, CRPF DIG पंकज कुमार ने भी सलामी दी। साथ ही पलामू जिला प्रशासन के कई अधिकारी भी मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal