Home » News Update » कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन के साथ हुई राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन की एजेंडा वार्ता।

कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन के साथ हुई राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन की एजेंडा वार्ता।

महाप्रबंधक संजय कुमार के साथ सभी विभागाध्यक्ष रहे मौजूद 

कथारा:  महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ प्रबंधन की एजेंडा वार्ता हुई। इसमें क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार, विभागाध्यक्ष सुरक्षा सुनील गुप्ता, विभागाध्यक्ष असैनिक संजय कुमार, सीएसआर के अधिकारी चंदन कुमार सहित अन्य विभाग के प्रमुख शामिल रहे। वही संगठन की ओर से क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह, जिला परिषद के सदस्य आकाश लाल सिंह, गणेश राम, शक्ति सिंह सहित संगठन के सदस्य शामिल रहे। यहां महाप्रबंधक श्रीकुमार ने उत्पादन-उत्पादकता सहित डिस्पैच की पूरी वस्तुस्थिति को रखने का कार्य किया। प्रतिदिन 15-16 हजार टन कोयला के उत्खन्न होने और इसे 20 हजार तक पहुंच जाने की बात कही। वही वर्तमान में नगेटिव ग्रोथ की मात्रा कम होने, मार्च के द्वितीय सप्ताह तक इसे पूरी तरह खत्म कर दिए जाने की आशा जाहिर की। इसका सभी सदस्यों द्वारा मेज थपथपा और हैंड क्लिप के द्वारा स्वागत किया गया। महाप्रबंधक श्रीकुमार ने अपेक्षा जाहिर किया कि कथारा क्षेत्र के विकास में श्रमिक संगठन का अपेक्षित सहयोग मिलते रहेगा। राकोमयू के क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि उत्पादन और उत्पादकता के क्षेत्र में भरपूर सहयोग देने का कार्य होगा। लेकिन ज़ब तक श्रमिक जमात खुशहाल नही हो, अपने कार्य स्थल पर मानसिक शांति के साथ काम नही करें फिर कोई भी व्यक्ति कैसे अपनी दक्षता का शत प्रतिशत उपयोग कर सकता हैँ। क्षेत्रीय सचिव श्रीसिंह और जीएम यूनिट के सचिव शक्ति सिंह ने आवास मरम्मति, पेयजल की समुचित उयलब्धता, श्रमिकों के समय पर पदोन्नति, महिलाओ के लिए शौचालय, कामगारो के लिए संडे, संवेदनशील पद पर विराजमान लोग का नियम अनुसार स्थानांतरण, विवाह मंडप, जीम की सुविधा, कथारा के मुख्य मैदान में ड्रेस चेंर्जिंग रूप, संगीत क्षेत्र से जुड़े सदस्यों के लिए वाद यंत्र, श्रमिक संगठन का कार्यालय, श्रमिकों का आवास आवंटन, हाऊसिंग कमेटी, वेलफेयर कमिटी की नियमित बैठक, कॉलोनी में समुचित लाईट आदि समस्याओ की फेहरिस्त रखने का कार्य किया।

महाप्रबंधक श्री कुमार सहजता से प्रत्येक विभाग को एक निर्धारित समय के दौरान मामले का निष्पादन करने का निदेश दिए। वही पूरे विभागध्यक्ष लोग को इस बात की भी जीएम श्रीकुमार ने निर्देशित किया कि निर्धारित समय के दौरान वे खुद सभी चीजों का निरीक्षण करके अवलोकित करेंगे कि जमीन पर कितना कार्य सुचारु रूप से हुआ हैँ।

कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन कार्मिक प्रबंधक श्री गुरु प्रसाद मंडल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वैरिस्टर सिंह, गणेश राम, नागवंत प्रसाद, मो मिनाजुल, मो नूर आलम, खगेश्वर रजक, सतीश वर्णवाल, कृष्ण दयाल सिंह, विनय राम, विकास कुमार सिंह, नचिकेता, लूईस कुमार, अरविंद कुमार, रफीक आलम आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal